होली एंजेल्स इंटरनेशनल स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों ने बिखेरे कला के रंग
पाली, बांसगांव, गोरखपुर, बांसगांव संदेश। होली एंजेल्स इंटरनेशनल स्कूल पाली में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक एवं मनमोहक रंगोलियां बनाईं। बच्चों ने विभिन्न रंगों और सुंदर डिजाइनों के माध्यम से अपनी कल्पनाशीलता को साकार किया। रंग-बिरंगी रंगोलियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, कलात्मक अभिरुचि और आपसी सहयोग की भावना विकसित करना था। विद्यालय की प्रधानाचार्या अलका राय ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में आशुतोष सिंह, राघवेंद्र तिवारी, पूजा मिश्रा, सिद्धि गौड़, संदीप गौड़, प्राची पांडेय, मीनाक्षी पांडेय, प्रगति दुबे, आरती मौर्य चौरसिया, ममता यादव, सागर सिद्दीकी, राहुल यादव, केपी सिंह, शत्रुघ्न यादव एवं सूरज गौड़ का विशेष योगदान रहा। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। #BansgaonSandesh #HolyAngelsInternationalSchool #RangoliCompetition #GorakhpurNews #SchoolNews #EducationNews