Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknow१४ मिनट पहले

गोरखपुर दौरे पर CM योगी ने की पूजा-अर्चना और गौसेवा, बारिश के

गोरखपुर दौरे पर CM योगी ने की पूजा-अर्चना और गौसेवा, बारिश के

गोरखपुर दौरे पर CM योगी ने की पूजा-अर्चना और गौसेवा, बारिश के बीच किया मंदिर भ्रमण, जनता दर्शन में सुनीं 150 से ज्यादा फरियादें *गोरखपुर।* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन की शुरुआत उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना और गौशाला में गौसेवा से की। इस दौरान तेज बारिश के बीच भी उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण किया। मंदिर भ्रमण के दौरान उन्होंने वहां मौजूद बच्चों से मुलाकात की, उन्हें चॉकलेट दी और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जनता दर्शन में उन्होंने एक-एक करके करीब 150 से अधिक फरियादियों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और संतोषजनक निस्तारण किया जाए। किसी भी पीड़ित को परेशान न होना पड़े। जनता दर्शन में इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने आए लोगों को मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार इलाज में पूरी मदद करेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित किया जाए ताकि उन्हें बेहतर इलाज मिल सके।

0 likes
0 comments0 shares