Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpur४४ मिनट पहले

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को सरकार ने दिया सम्मान ई सरवन निषाद

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को सरकार ने दिया सम्मान ई सरवन निषाद

चौरी चौरा गोरखपुर। ।नगर पंचायत चौरी चौरा स्थित मोती महल में मंगलवार को बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग तथा महिला कल्याण विभाग की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं लाभार्थियों के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अयोध्या से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को संबोधित किया। मुख्यमंत्री के संबोधन को कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने लाइव देखा और सुना।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक ई. सरवन निषाद ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के हितों को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। सरकार की ओर से किए गए वादों को पूरा करते हुए मानदेय में बढ़ोतरी, पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा, साड़ी की संख्या में बढ़ोतरी तथा स्मार्टफोन उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया गया है। विधायक ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सरकार की योजनाओं की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। गांव-गांव और घर-घर तक बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को पोषण और स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा किआंगनबाड़ी कार्यकत्रियां पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं।उन्होंने कहा कि स्मार्टफोन मिलने से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के कामकाज में और अधिक पारदर्शिता आएगी। सरकारी योजनाओं की निगरानी और लाभार्थियों का डाटा अपडेट करने में भी सुविधा मिलेगी। विधायक ने कहा, “सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सुविधाओं और सम्मान का ध्यान रखा है। अब आंगनबाड़ी स्मार्ट दिखेगा और स्मार्ट तरीके से काम भी करेगा।भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन को लेकर लगातार कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं का उद्देश्य केवल लाभार्थियों तक सुविधाएं पहुंचाना ही नहीं, बल्कि महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से मजबूत बनाना भी है।उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा तथा गर्भवती और धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। ऐसे में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। इस दौरान एसडीएम चौरी चौरा, नगर पंचायत अध्यक्ष सनी जायसवाल, हरेन्द्र यादव, ओमप्रकाश धर द्विवेदी,राजदेव पासवान, रामबचन प्रजापति, अनिल जायसवाल, अमित जायसवाल, नेमधारी पासवान, पियूष चन्द, राहुल राय, इंद्र मोहन ओझा सहित तमाम लोग मौजूद रहें।

0 likes
0 comments0 shares