भाजपा ने संजय सिंह त्रिलोकचंदी को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी,क्षेत्रीय कार्यसमिति में मिली
भाजपा ने संजय सिंह त्रिलोकचंदी को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी,क्षेत्रीय कार्यसमिति में मिली जगह सुलतानपुर।भाजपा ने संगठन में फेरबदल करते हुए जिले के वरिष्ठ नेता संजय सिंह त्रिलोकचंदी को क्षेत्रीय कार्यसमिति का सदस्य नामित किया है।पार्टी में कई दशकों से सक्रिय संजय सिंह को मिली नई जिम्मेदारी से जिले के भाजपाइयों में खुशी की लहर है।प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने क्षेत्रीय संगठन में 36 पदाधिकारियों व सदस्यों के नामों की घोषणा की।इसमें संजय सिंह त्रिलोकचंदी को क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।संगठन में लंबे अनुभव और सक्रिय भागीदारी को देखते हुए मिले इस दायित्व को जिले की राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।समर्थकों का कहना है कि संजय सिंह की सक्रियता से पार्टी को संगठनात्मक स्तर पर और मजबूती मिलेगी।मनोनयन की जानकारी होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया।