Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpur४ मिनट पहले

पत्नी पर अवैध संबंध के शक में छोटे भाई को गोली मारी,

पत्नी पर अवैध संबंध के शक में छोटे भाई को गोली मारी,

पत्नी पर अवैध संबंध के शक में छोटे भाई को गोली मारी, गले में लगी गोली, आरोपी गिरफ्तार 15 मई 2026 बेलीपार बांसगांव संदेश बेलीपार क्षेत्र में गुरुवार रात पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जब पत्नी से अवैध संबंध के संदेह में एक युवक ने अपने ही छोटे भाई को गोली मार दी। गोली गले में लगते ही युवक गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, बेलीपार गांव निवासी धर्मेंद्र पाल के पुत्र रोशन पाल को लंबे समय से अपने छोटे भाई रोहन पाल पर शक था कि उसके और उसकी पत्नी के बीच अवैध संबंध हैं। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच पिछले कई महीनों से तनाव चल रहा था। गुरुवार रात करीब 11 बजे दोनों के बीच एक बार फिर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर रोशन पाल ने अपने पास रखी पिस्टल निकालकर रोहन पाल पर फायर कर दिया। एक गोली सीधे उसके गले में जा लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर बेलीपार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी रोशन पाल को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। घायल रोहन पाल को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

0 likes
0 comments0 shares