वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र सख्त, वांछित पर ₹25000 का इनाम घोषित

वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र सख्त- *थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 360/2026 धारा 287, 303(2), 317(2)(4) बीएनएस में वांछित एक अभियुक्त पर ₹25,000/- का पुरस्कार घोषित-* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को प्रभावी बनाते हुए वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 360/2026 धारा 287, 303(2), 317(2)(4) बीएनएस में वांछित अभियुक्त सोनू जायसवाल पुत्र रामचन्द्र जायसवाल, निवासी कोटा गुरमुरा जवारीडांड़, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा ₹25,000/- का पुरस्कार घोषित किया गया है। उक्त अभियुक्त घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा है तथा अभी तक गिरफ्तार नहीं हुआ है और न ही मा0 न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना चोपन, हाथीनाला एवं ओबरा में कुल 05 अभियोग पंजीकृत हैं। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा सम्बन्धित पुलिस टीमों को वांछित अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं। साथ ही अभियुक्त के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त करने एवं गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी प्रयास किये जा रहे हैं। जनपद पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि उक्त वांछित अभियुक्त के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की सूचना होने पर पुलिस को तत्काल अवगत करायें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम एवं पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जायेगी। *पुरस्कार घोषित वांछित अभियुक्त का विवरण-* सोनू जायसवाल पुत्र रामचन्द्र जायसवाल, निवासी कोटा गुरमुरा जवारीडांड़, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र *अपराध जिसमें वांछित हैं-* मु0अ0सं0 360/2026 धारा 287, 303(2), 317(2)(4) बीएनएस थाना चोपन जनपद सोनभद्र घोषित पुरस्कार की राशि- 25,000/-