फर्जी पासपोर्ट मामले में बड़ी कार्रवाई फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने

फर्जी पासपोर्ट मामले में बड़ी कार्रवाई फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने किया धारा 82 का नोटिस चस्पा गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर बाजार निवासी दिनेश चौरसिया पुत्र रामवेलास चौरसिया को फर्जी पासपोर्ट बनवाकर विदेश भागने और धोखाधड़ी करने के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे अभियुक्त के खिलाफ पुलिस और प्रशासन ने कानूनी शिकंजा कस दिया है। अदालत के आदेश पर पुलिस टीम ने अभियुक्त के निवास स्थान पर पहुंचकर धारा 82 बीएनएसएस की धारा के तहत उद्घोषणा (मुनादी) की कार्रवाई की और मकान पर धारा 82 का नोटिस चस्पा कर दिया। ढोल-नगाड़े बजाकर दी गई चेतावनी मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय गगहा थाना पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम अभियुक्त के आवास पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों की मौजूदगी में ढोल-नगाड़े बजाकर मुनादी करवाई और मुनादी के जरिए अभियुक्त को तत्काल कोर्ट या संबंधित थाने में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि अभियुक्त निश्चित समय सीमा के भीतर न्यायालय या पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं होता है, तो अगली कानूनी प्रक्रिया के तहत धारा 83 के तहत उसकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। गगहा पुलिस के अनुसार अभियुक्त दिनेश चौरसिया पुत्र रामवेलास चौरसिया के खिलाफ कूटरचित (जाली) दस्तावेजों का इस्तेमाल कर फर्जी पासपोर्ट बनाने और पुलिस वेरिफिकेशन में गलत जानकारी देने का आपराधिक मामला 258/2017 धारा 419,420,467,471, आई पीसी व 12बी पासपोर्ट अधिनियम के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। FIR दर्ज होने के बाद से ही अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। > *थाना प्रभारी का बयान:* > *"न्यायालय द्वारा जारी किए गए गैर-जमानती वारंट और सम्मन के बावजूद अभियुक्त लगातार फरार चल रहा है। वृहस्पति वार को उसके घर पर धारा 82 की नोटिस चस्पा करने व मुनादी कराने की कार्रवाई की गई है। यदि तय समय सीमा में आरोपी ने सरेंडर नहीं किया, तो संपत्ति कुर्की (धारा 83) की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।"* क्षेत्र में मचा हड़कंप पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट से जुड़े गिरोहों तथा अन्य फरार अपराधियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस टीम ने आसपास के ग्रामीणों और नागरिकों से भी अपील की है कि यदि अभियुक्त के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।