Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadraलगभग ३ घंटे पहले

चोपन सिंदुरिया गाँव में *प्रधानमंत्री हर घर नल योजना* का लाभ न मिलने और जिला के नल योजना से जुड़े अधिकारियों की लापरवाही की वजह से ग्रामीणों को सोन नदी के दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण योग गुरु आचार्य अजय पाठक संस्थापक धनवंतरी पतंजलि योग संस्थान

चोपन सिंदुरिया गाँव में *प्रधानमंत्री हर घर नल योजना* का लाभ न मिलने और जिला के नल योजना से जुड़े अधिकारियों की लापरवाही की वजह से ग्रामीणों को सोन नदी के दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण योग गुरु आचार्य अजय पाठक  संस्थापक धनवंतरी पतंजलि योग संस्थान

चोपन सिंदुरिया गाँव में *प्रधानमंत्री हर घर नल योजना* का लाभ न मिलने और जिले के नल-योजना से जुड़े अधिकारियो की लापरवाही की वजह से ग्रमीणों को सोन नदी के दूषित पानी पीने पर मजबूर ग्रामीण - योग गुरु आचार्य अजय पाठक जी ( संस्थापक , धनवंतरी पतंजलि योग संस्थान ) चोपन ब्लॉक के सिंदुरिया ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने *प्रधानमंत्री हर घर नल योजना* का सर्वे जिले के अधिकारियों के माध्यम से आज से लगभग 2 - 3 पूर्व ही अधिकारियो ने जमीनी सर्वे कराकर एवं पाइप लाइन बिझने के नाम पर पूरे गाँव की रोड की किनारे गड्ढा किया जिससे बरसात में कई बड़ी-बड़ी दुर्घटना भी हुई । पूर्व में रहे सोनभद्र जिले के नमामि गंगे परियोजना एवं प्रधानमंत्री नल योजना अपर जिलाधिकारी आशुतोष दुबे जी 2023 मे वर्तालाप हुई तो उन्होंने कहा कि 6 - 7 महीने में सिंदुरिया ग्राम पंचायत में नल की टोटी लग जायेगी लेकिन आज तक 2 - 3 वर्ष बाद भी सिंदुरिया ग्राम पंचायत के लोग पानी की समस्याओं से जूझ रहे है *इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिले के योजना से जुड़े लापरवाह अधिकारी गण है* जो सरकार की योजनाओं को ग्राउंड पर उतारने पर भी लापरवाही कर रहे है । *प्रधानमंत्री हर घर नल योजना* को उक्त जल सत्याग्रह 2026 करने का मुख्य उद्देश्य सिंदुरिया ग्राम पंचायत में पानी की समस्याओं को दूर करने लिए जल संसाधनों ( हर घर योजना का टोटी लगाना,खराब हैंडपंप और पानी की बोरिग की पुनः रिबोर कराये ) की सभी जल उपकरणों को आंरभ कराने के लिए एवं गंदे सोन नदी के पानी की समस्याओं को दूर करने के लिए सैकड़ो ग्रामीणों ने 💦 जल जीवन संवाद कार्यक्रम के तहत *एक दिवसीय जल सत्याग्रह-2026* सोन नदी के ठंडे पानी मे बैठकर सांकेतिक धरना किया , *उक्त कार्यक्रम सिर्फ और सिर्फ उन सोये अधिकारियों को जगाने के लिए किया गया है* क्यों कि जल की समस्या से ग्रामीणों को मजबूरी में सोन नदी के दूषित पानी को जनता पीने के लिए मजबूर किया है । *जल संवाद कार्यक्रम 💦 के तहत एक दिवसीय जल सत्याग्रह-2026 करने का मुख्य उद्देश्य इस प्रकार है* :- 1 - सिंदुरिया ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री हर घर नल योजना के तहत तत्काल टोटी का कार्य आंरभ हो । 2 - जल समस्याओं की वजह से सोन नदी के दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण । 3 - ग्राम पंचायत सिंदुरिया के बंद पड़े हैंडपंप एवं खराब पानी के बोर पुनः चालू कराया जाए । 4 - ग्राम पंचायत सिंदुरिया के बखड़उर बस्ती के प्राथमिक विद्यालय में नए पानी के बोर लगाया जाए साथ ही सभी विद्यालयों में जल संसाधनों की पूर्ति कराई जाए । 5 - ग्रामीणों की जल समस्याओं को अनदेखी कर रहे अधिकारियों को सेवा मुक्त किया जाये । उक्त सभी मागों का उद्देश्य की आने वाली गर्मी में सरकार की योजनाओं का लाभ भी सिंदुरिया ग्राम पंचायत के ग्रामीणों को मिले और "जल ही जीवन है" इसलिए जल सम्बंधित सभी समस्याओं का निराकरण किया जाये जिला प्रशासन से ग्रामीणों का निवेदन है जनमानस की समस्या को गम्भीरता पूर्वक ले अन्यथा 15 दिन बाद ग्रामीणों के साथ पैदल जल सत्याग्रह का आंदोलन कमिश्नर महोदय जी जा कर भूख हड़ताल का कार्यक्रम होने पर बाध्य होना पड़ेगा । कार्यक्रम में मुन्नी लाल चेरो, सुरेंद्र यादवसमाजसेवी,मनीष ,श्यामा ,लालती एवं सैकड़ो ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

0 likes
0 comments0 shares