Sultanpurलगभग १ घंटा पहले
सुल्तानपुर बंधुआकलां थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस और गोकशी के आरोपियों
सुल्तानपुर बंधुआकलां थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई।पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक घायल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।पैर में गोली लगने से घायल आरोपी फिरोज को उपचार के लिए सीएचसी दूबेपुर में भर्ती कराया गया,जबकि दूसरे आरोपी अमजद को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।हसनपुर-बीबीगंज मार्ग पर हुई कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से .315 बोर के दो अवैध तमंचे,दो जिंदा कारतूस,एक खोखा कारतूस और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं।क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र सिंह ने पुलिस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0 likes
0 comments0 shares