तरकुलहा धाम में भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण

चौरी चौरा गोरखपुर।शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मंगलवार, को तरकुलहा देवी धाम मे विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम 'मां तरकुलहा देवी धाम चैरिटेबल ट्रस्ट' एवं 'व्यापार मंडल' के संयुक्त तत्वावधान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। माता रानी को विधि-विधान से भोग के पश्चात भंडारे का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्ण चंद वर्मा, सरदार नगर यूनियन के डायरेक्टर प्रहलाद सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय यादव तथा व्यापार मंडल महामंत्री मुन्नीलाल चौहान ने धूप-अगरबत्ती जलाकर किया। इसके बाद मुख्य अतिथियों ने स्वयं अपने हाथों से पंक्तिबद्ध खड़े श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर पुण्य लाभ कमाया। इस कार्यक्रम के मुख्य यजमान प्रसिद्ध समाजसेवी एस.के. शर्मा थे। भंडारे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अमित पासवान, गणेश गुप्ता, कालिका पासवान गुड्डू तिवारी, हिमाचल सहनी, अमरनाथ जायसवाल, दीपक सिंह ,मुरारी प्रसाद, संतोष गुप्ता, उज्ज्वल साहनी, राकेश, सोनू मौर्य, गोलू मद्धेशिया, अमरजीत पासवान, राजू साहनी, धर्मेंद्र जायसवाल, ऋषि साहनी, नंदलाल मद्धेशिया, विशंभर शर्मा, रामनारायण राजभर तथा सोनू शाह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।