Sultanpur४१ मिनट पहले
वनरक्षक रेखा सिंह का तबादला,बोले-अपराधी पेड़ काटता है,तबादला हमारा होता है सुल्तानपुर।वन
वनरक्षक रेखा सिंह का तबादला,बोले-अपराधी पेड़ काटता है,तबादला हमारा होता है सुल्तानपुर।वन अपराधों पर नियंत्रण में लापरवाही और शिकायतों के बीच इसौली बीट प्रभारी वनरक्षक रेखा सिंह को सुल्तानपुर रेंज से हटाकर लंभुआ रेंज कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया। डीएफओ अमित सिंह ने आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया है।तबादले के बाद रेखा सिंह ने विभागीय जवाबदेही पर सवाल उठाते हुए कहा,अगर वन अपराध रोकने की जिम्मेदारी सिर्फ वनरक्षक की है तो वन दरोगा,आरएफओ और उड़न दस्ते की भूमिका क्या है।उन्होंने पूर्व में अवैध आरा मशीन के खिलाफ कार्रवाई का हवाला देते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।अपराधी पेड़ काटता है,वनरक्षक कार्रवाई करता है और तबादला भी उसी का।उनके इस बयान से वन विभाग में पर्यवेक्षण और जवाबदेही को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
0 likes
0 comments0 shares