सुलतानपुर।अमेठी की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी की नियमित जमानत अर्जी
सुलतानपुर।अमेठी की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी की नियमित जमानत अर्जी पर सोमवार को अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय राकेश पाण्डेय की अदालत में सुनवाई हुई। उभय पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया है।जमानत पर अदालत का फैसला जल्द आने की संभावना है।बताया जाता है कि चंद्रमा देवी जिला पंचायत अध्यक्ष अमेठी राजेश अग्रहरि उर्फ राजेश मसाला की पत्नी हैं। उनके खिलाफ फर्जी प्रमाण पत्र जारी करने सहित अन्य आरोपों में एसीजेएम भव्या श्रीवास्तव की अदालत में मामला विचाराधीन है। मामले में वह लंबे समय से गैरहाजिर चल रही थीं। बीते 26 मार्च को चंद्रमा देवी एसीजेएम अदालत में पेश हुई थीं,जहां अंतरिम जमानत अर्जी खारिज करते हुए अदालत ने उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया था।जेल भेजे जाने के बाद तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला कारागार से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जिला जज सुनील कुमार ने बाद में जमानत अर्जी को सुनवाई के लिए एडीजे द्वितीय की अदालत में स्थानांतरित कर दिया था।सोमवार को नियमित जमानत पर सुनवाई के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया।अब इस मामले में अदालत के आदेश का इंतजार किया जा रहा है।