मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने की भेंट, अपनी पुस्तकों की प्रतियां की भेंट

लखनऊ। सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के निदेशक डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने आज उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर डॉ. मिश्रा ने मुख्यमंत्री जी को अपनी लिखित दो पुस्तकों—“योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के विकास की नई उड़ान” तथा “एचआर प्रबंधन”—की प्रतियां सादर भेंट कीं। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने दोनों पुस्तकों का अवलोकन करते हुए उन्हें अपना आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं। मुख्यमंत्री जी ने दोनों पुस्तकों पर अपने हस्ताक्षर भी किए तथा डॉ. सुनील कुमार मिश्रा को भविष्य में विकास और सुशासन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लेखन एवं जनजागरूकता के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने अपनी पुस्तक “योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के विकास की नई उड़ान” में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में हुए विभिन्न सकारात्मक बदलावों, विकास, सुशासन, सुरक्षा व्यवस्था तथा औद्योगिक विकास को प्रमुखता से रेखांकित किया है। वहीं, “एचआर प्रबंधन” पुस्तक में आधुनिक मानव संसाधन प्रबंधन, बेहतर कार्य संस्कृति, कर्मचारी विकास तथा औद्योगिक संस्थानों में एचआर विभाग की भूमिका एवं जिम्मेदारियों का विस्तृत उल्लेख किया गया है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास, सुशासन, सुरक्षा और औद्योगिक निवेश के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित की है। उन्होंने मुख्यमंत्री जी द्वारा पुस्तकों पर हस्ताक्षर कर आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रदान करने के लिए उनके प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री एस.के. अग्रवाल तथा प्रधानाध्यापक श्री राजेश कुमार यादव भी उपस्थित रहे। डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी से हुई यह मुलाकात उनके लिए प्रेरणादायक और अविस्मरणीय रही तथा उन्हें विश्वास है कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से वे भविष्य में भी विकास, सुशासन और मानव संसाधन प्रबंधन जैसे विषयों पर सार्थक लेखन करते रहेंगे।