Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpur३९ मिनट पहले

बसंतपुर स्थित मदरसा इस्लामिया अरबिया राशीद उल उलूम में आयोजित जलसा-ए-सीरतुन्नबी बड़े

बसंतपुर स्थित मदरसा इस्लामिया अरबिया राशीद उल उलूम में आयोजित जलसा-ए-सीरतुन्नबी बड़े

बसंतपुर स्थित मदरसा इस्लामिया अरबिया राशीद उल उलूम में आयोजित जलसा-ए-सीरतुन्नबी बड़े ही अदब, एहतराम और अकीदत के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र सहित दूर-दराज से आए लोगों ने बड़ी संख्या में शिरकत कर हुजूर-ए-अकरम हजरत मोहम्मद ﷺ की सीरत को सुना और उनके बताए रास्ते पर चलने का संदेश ग्रहण किया। जलसे में मुख्य अतिथि के रूप में मौलाना मुफ्ती अहमद शमीम साहब हलीमी एवं दिल खैराबादी साहब मौजूद रहे। उलेमा-ए-किराम ने अपने बयान में कहा कि नबी-ए-करीम ﷺ की जिंदगी पूरी इंसानियत के लिए रहमत और मार्गदर्शन का स्रोत है। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा, अमन-चैन और इंसानियत को मजबूत करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान नात-ए-पाक, तकरीर और सीरत-ए-नबी ﷺ पर बयान पेश किए गए। नातख्वानों ने अपने कलाम से महफिल को रूहानी रंग में रंग दिया, जिससे मौजूद अकीदतमंद भाव-विभोर हो उठे। कमेटी के सदस्य रिजवान अहमद, हाफिज कौसर साहब सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे। वहीं बेलघाट थाना पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद दिखाई दिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उप निरीक्षक अभिषेक यादव, कांस्टेबल धीरज यादव, कांस्टेबल सुधांशु तिवारी एवं महिला कांस्टेबल मधु कार्यक्रम स्थल पर तैनात रहे। पुलिस टीम की सक्रियता और सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान उप निरीक्षक अभिषेक यादव को मंच पर बुलाकर आयोजकों द्वारा सम्मानित भी किया गया। अंत में मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

0 likes
0 comments0 shares