Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpur४४ मिनट पहले

*फास्ट फूड का लालच देकर 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार*

*फास्ट फूड का लालच देकर 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार*

*फास्ट फूड का लालच देकर 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार* कुईं बाजार। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को रविवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया गया। सिकरीगंज पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को शनिवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को पीड़िता की बहन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि बड़हलगंज थाना क्षेत्र के मैमरा गांव निवासी धनंजय साहनी(45) की ससुराल सिकरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में है। वह विदेश रहकर काम करता है और दो दिन पहले अपने ससुराल सिकरीगंज क्षेत्र आया था। शुक्रवार की रात करीब 8 बजे वह किशोरी को फास्ट फूड खिलाने के बहाने घर से बाहर ले गया। आरोप है कि गांव से दूर खेत में ले जाकर उसने किशोरी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद किशोरी घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। उसके बाद परिजनों ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर घटना से अवगत कराया। सिकरीगंज पुलिस ने शनिवार की देर शाम केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक सिकरीगंज अंजुल कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध 65(1), 3/4 पॉक्सो एक्ट व 3(2)5 एससी एसटी एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार किया गया था। विधिक कार्रवाई के बाद रविवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

0 likes
0 comments0 shares