Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknow४ मिनट पहले

बड़ी खबर: पूर्व तेजतर्रार IPS आदित्य प्रकाश वर्मा आजाद समाज पार्टी में

बड़ी खबर: पूर्व तेजतर्रार IPS आदित्य प्रकाश वर्मा आजाद समाज पार्टी में

बड़ी खबर: पूर्व तेजतर्रार IPS आदित्य प्रकाश वर्मा आजाद समाज पार्टी में शामिल, सांसद चंद्रशेखर आजाद ने दिलाई सदस्यता! ​लखनऊ/नगीना: उत्तर प्रदेश की राजनीति से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अपनी ईमानदारी और सख्त कार्यशैली के लिए मशहूर, पूर्व IPS अधिकारी आदित्य प्रकाश वर्मा ने औपचारिक रूप से 'आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)' का दामन थाम लिया है। ​आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से लोकप्रिय सांसद चंद्रशेखर आजाद ने खुद आदित्य प्रकाश वर्मा को पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका संगठन में गर्मजोशी से स्वागत किया। ​गोरखपुर में रहा है शानदार कार्यकाल: आपको बता दें कि IPS आदित्य प्रकाश वर्मा उत्तर प्रदेश पुलिस के एक बेहद तेज-तर्रार और लोकप्रिय अधिकारी रहे हैं। उन्होंने गोरखपुर में लंबे समय तक एसपी ट्रैफिक (SP Traffic) के पद पर रहते हुए अपनी बेहतरीन सेवाएं दी थीं। उनके आने से आजाद समाज पार्टी को प्रशासनिक और राजनीतिक रूप से बड़ा बल मिलने की उम्मीद है।

0 likes
0 comments0 shares