Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

नवनिर्मित तहसील बल्दीराय में वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं, तहसील परिसर में

नवनिर्मित तहसील बल्दीराय में वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं, तहसील परिसर में लग रहा जाम बल्दीराय। नवनिर्मित तहसील बल्दीराय में वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने से तहसील आने वाले वादकारियों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तहसील गेट से लेकर विभिन्न कार्यालयों तक सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण आए दिन जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। स्थानीय लोगों और वादकारियों का कहना है कि पार्किंग व्यवस्था के अभाव में आवागमन बाधित होता है, जिससे समय के साथ-साथ लोगों को अनावश्यक असुविधा भी झेलनी पड़ती है। *मांग* वादकारियों और क्षेत्रीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि तहसील परिसर अथवा उसके आसपास उपलब्ध खाली पड़ी भूमि पर वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था कराई जाए, ताकि जाम की समस्या से राहत मिल सके और लोगों को सुविधाजनक आवागमन मिल सके।

0 likes
0 comments0 shares