Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Kant Singh Hamirpur
Hamirpurलगभग १ घंटा पहले

नायब तहसीलदार बनीं मानसी पुरवार का नागरिक अभिनंदन, बज्मे तामीर समिति ने किया सम्मान

नायब तहसीलदार बनीं मानसी पुरवार का नागरिक अभिनंदन, बज्मे तामीर समिति ने किया सम्मान

राठ। क्षेत्र की प्रतिभावान बेटी मानसी पुरवार के नायब तहसीलदार पद पर चयनित होने पर बज्मे तामीर सांस्कृतिक समिति (बीटीएस) राठ की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समिति पदाधिकारियों ने मानसी पुरवार का माल्यार्पण, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर नागरिक अभिनंदन किया। समारोह में मानसी के पिता राजेश पुरवार को भी माला पहनाकर बेटी की सफलता पर बधाई दी गई। वक्ताओं ने कहा कि मानसी की उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है और उनकी सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों को भी मेहनत कर आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। इस दौरान समिति के संस्थापक डॉ. जमील राठवी, अध्यक्ष शफीक मुहम्मद, सचिव मुहम्मद अतीक, कोषाध्यक्ष मुन्नू अंसारी, अय्यूब खान, मुहम्मद रिजवान, मुहम्मद सलाहउद्दीन, मोमिन खान, हाजी राशिद वारसी, नासिर अंसारी सहित बीटीएस विंग्स के लईक अहमद सिद्दीकी, परवेज अहमद, उमर खान, नफासत उल्ला खान एवं अनम रऊफ मौजूद रहे। सभी ने मानसी के उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की।

0 likes
0 comments0 shares