Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग २२ घंटे पहले

सरकार हर मामले में विफल, प्रदेश की जनता में है भारी आक्रोश : विनय शंकर तिवारी*

सरकार हर मामले में विफल, प्रदेश की जनता में है भारी आक्रोश : विनय शंकर तिवारी*

बड़हलगंज। बडहलगंज महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। सरकार हर मोर्चे पर विफल है। भाजपा राज में लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है। सरकार राजनैतिक विरोधियो के साथ द्वेषपूर्ण वर्ताव कर रही है। हिन्दुत्व के नाम पर एक दुसरे धर्मो के खिलाफ भड़काया जा रहा है जो समाज को जोड़ने नही बल्कि तोड़ने का कार्य कर रही है। यह बाते चिल्लूपार के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने कौड़ीराम क्षेत्र के मलांव गांव में प्रेस वार्ता के दौरान कही। युवा नेता पहलवान प्रवीण तिवारी उर्फ लवकुश के यहां एक कार्यक्रम में सम्मलित होने सोमवार को विनय शंकर तिवारी कौड़ीराम क्षेत्र के मलांव गांव पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ प्रदेश में समाजवादी पार्टी के प्रति लोगो का झुकाव बढ़ा है। आगामी 2027 के विधान सभा चुनाव में इस सरकार की विदाई तय है। नौजवान बेरोजगार युवक भाजपा सरकार में अपने आप को ठगा महसूस कर रहे है। डबल इंजन की सरकार का चेचिस सहित इंजन अब बैठ चुका है, सरकार हर मोर्चे पर विफल है। सरकार के खिलाफ युवाओ में काफी आक्रोश है। आगामी विधान सभा चुनाव में हर वर्ग के युवा ही समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में मदद करेंगे। उन्होंने सरकार के बहकावे में न आते हुए वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने की लोगो से आपील की। इस दौरान गोरखपुर शिवाय होटल के मालिक व मलाव स्टेट शिवांग पान्डेय, रामनवल तिवारी, साहब तिवारी, कुवर अमृतेश पान्डेय, अखिलेश पान्डेय, अमरनाथ पान्डेय, दिलीप पासवान, आदित्य यादव, अमन यादव, राहुल, निखिल पासवान, सत्यम, अमन, हर्ष, रितेश, सत्यदेव यादव, रिंकु मौर्य, जावेद, शाठा, सवालू, सन्टू चौरसिया, शैलू, रिंकु गौतम, निक्की शिवम शर्मा, दुर्गेश गौतम, अरविंद, संदीप आदि लोग मौजूद थे।

1 likes
0 comments0 shares