संत रविदास जयंती पर बल्दीराय में उमड़ा आस्था का सैलाब,गूंजे जयकारे

संत रविदास जयंती पर बल्दीराय में उमड़ा आस्था का सैलाब,गूंजे जयकारे रैना जगदीशपुर से रसूलपुर तक निकली भव्य कलश वंदन यात्रा,जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत सुलतानपुर। संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती पर सोमवार को इसौली विधानसभा क्षेत्र के मण्डल बल्दीराय मण्डल अध्यक्ष विशाल जायसवाल के नेतृत्व में भव्य कलश वंदन यात्रा निकाली गई। रैना जगदीशपुर से शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गाजे-बाजे के बीच संत रविदास जी महाराज की जय के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।यात्रा गोपालपुर,देहली बाजार,बहुरावां,अतानगर,बल्दीराय,अरवल बाजार,पारा बाजार और इसौली होते हुए रसूलपुर पहुंची।रास्ते में जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।श्रद्धालुओं में उत्साह देखते ही बना। यात्रा के समापन पर महाआरती हुई और प्रसाद वितरित किया गया।भाजपा नेता विकास शुक्ला ने संत रविदास के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डाला। एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि संत रविदास ने छुआछूत,ऊंच-नीच और भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाकर सामाजिक समरसता, मानवता और भाईचारे का संदेश दिया। पूर्व इसौली विधानसभा प्रत्याशी ओमप्रकाश पांडेय ने संत रविदास के समरसता संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।यात्रा के दौरान भाजपा नेत्री मनीषा पांडेय क्षेत्रीय महामंत्री महिला मोर्चा (काशी) बबिता तिवारी, जिला मंत्री राजेश दुबे निर्माण, डॉ. डीएस मिश्रा, पूर्व जिला मंत्री मुकेश अग्रहरि, मंडल महामंत्री रोहित अग्रहरि, पंकज शुक्ला, दिलीप सिंह, राजेश शुक्ला, नरेंद्र अग्रहरि, रंजीत प्रजापति सूरज वर्मा अमर बहादुर विश्वकर्मा, मोहम्मद इमरान खान समेत भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समाजसेवी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।