11 हजार वोल्ट ट्रांसफार्मर की बुशिंग जलने से खजुआ चौराहे की बिजली

11 हजार वोल्ट ट्रांसफार्मर की बुशिंग जलने से खजुआ चौराहे की बिजली 4 घंटे रही बाधित, लोगों में मचा हाहाकार रुद्रपुर खजुआ चौराहे पर लगे 11 हजार वोल्ट के ट्रांसफार्मर की बुशिंग जल जाने से इलाके की विद्युत आपूर्ति करीब चार घंटे तक ठप रही। अचानक बिजली गुल होने से स्थानीय लोगों और दुकानदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रांसफार्मर की बुशिंग जलने के कारण आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली न रहने से लोगों को भारी गर्मी और पानी की आपूर्ति, दुकानों का कामकाज और अन्य दैनिक गतिविधियां भी प्रभावित हुईं। घटना की जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और खराबी को ठीक करने का काम शुरू किया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद ट्रांसफार्मर को ठीक कर विद्युत आपूर्ति बहाल की गई। लंबे समय तक बिजली बाधित रहने से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश और हाहाकार की स्थिति देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से जर्जर तार व उपकरणों को बदलने और नियमित जांच कराने की मांग की है।