Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

चकबंदी आयुक्त के निर्देश पर चौरीचौरा के गांवों में लगी चौपाल

चकबंदी आयुक्त के निर्देश पर चौरीचौरा के गांवों में लगी चौपाल

चकबंदी आयुक्त के निर्देश पर चौरीचौरा के गांवों में लगी चौपाल चौरीचौरा गोरखपुर ।चकबंदी आयुक्त उप्र लखनऊ के निर्देश पर मंगलवार को चौरीचौरा तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा चकिया व उपधौली में उपसंचालक चकबंदी गोरखपुर दशरथ कुमार की अध्यक्षता में चकबंदी विभाग द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। आयोजित चौपाल में बन्दोबस्त अधिकारी चकबंदी गोरखपुर हरिवंश मिश्रा, चकबंदी अधिकारी चौरीचौरा शिवशंकर प्रसाद सिंह, सहायक चकबंदी अधिकारी अनिल कुमार त्रिपाठी व सहायक चकबंदी अधिकारी शिव दर्शन चौरसिया तथा उक्त दोनों ग्राम के चकबंदी लेखपाल व चकबंदीकर्तागण ग्राम अभिलेखों के साथ उपस्थित रहे। ग्राम सभा चकिया व उपधौली में उपस्थित किसानों व ग्रामीणों ने अपनी सुविधानुसार व सहूलियत के लिए चौड़ी सड़क और सड़क को मुख्य संपर्क से जोड़ने की मांग किया। किसानों की उक्त मांग पर उपसंचालक चकबंदी दशरथ कुमार ने संबंधित सहायक चकबंदी अधिकारी व चकबंदी लेखपाल को इस बावत कार्रवाई के निर्देश दिया। चौपाल में उप संचालक चकबंदी द्वारा ग्राम अभिलेखों का भी परीक्षण किया गया। अपूर्ण अभिलेखों को पूर्ण करने, सिंचाई के साधन बोरिंग को दर्ज करने का भी निर्देश दिया गया। उन्होंने वरासत व बैनामा के आधार पर दाखिल खारिज करने के भी निर्देश दिया । उन्होंने चकबंदी अधिकारी को भी किसानों से संबंधित खातों का नियमानुसार शिघ्र विभाजन करने व स्थल संबंधी विवादों को स्थलीय निरीक्षण कर यथाशीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया। आयोजित चौपाल से किसानों व ग्रामीणों में अपार उत्साह व प्रसन्नता का माहौल देखा गया।

0 likes
0 comments0 shares