*डालिम्स सनबीम स्कूल में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस* सुल्तानपुर।बल्दीराय तहसील
*डालिम्स सनबीम स्कूल में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस* सुल्तानपुर।बल्दीराय तहसील क्षेत्र के डोभियारा स्थित डालिम्स सनबीम स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन पूरे हर्षोल्लास,गरिमा एवं देशभक्ति के वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुआ,जिसे विद्यालय के प्रबंधक मनोज कुमार सिंह निर्मल,प्रधानाचार्य ऋषि कुमार सिंह,उप-प्रधानाचार्य सुभाष तिवारी एवं सीनियर कोऑर्डिनेटर धर्मचंद्र मिश्र ने संपन्न कराया।इसके पश्चात विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में विशिष्ट अतिथियों डॉ.अरविंद मौर्य,डॉ.प्रशांत वर्मा एवं डॉ.सुरभि मौर्या ने राष्ट्रध्वज फहराया। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई तथा राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में प्रधानाचार्य ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए और अपने संबोधन में संविधान के मूल्यों,राष्ट्रप्रेम तथा नागरिक कर्तव्यों के पालन का संदेश दिया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के प्रति निष्ठा एवं समर्पण की भावना के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं,कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।