Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग ५ घंटे पहले

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों पर: प्रदीप

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों पर: प्रदीप

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों पर: प्रदीप शुक्ल सहजनवा गोरखपुर। नगर पंचायत सहजनवा के अंतर्गत गाहासाड़ स्थित एक निजी मैरिज हॉल में बुधवार को मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह पूरे उत्साह, गरिमा एवं अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। नगर पंचायत अध्यक्ष संजू सिंह ने मनोनीत सभासदों—गौरव गुप्ता, गीता शुक्ला एवं मंजू सिंह—को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के दौरान सभी सभासदों ने जनसेवा, स्वच्छता तथा नगर के सर्वांगीण विकास के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री एवं विधायक प्रदीप शुक्ल ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तीव्र गति से विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा, “जनप्रतिनिधि होना केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि जनता के विश्वास पर खरा उतरने की जिम्मेदारी है। जब किसी जरूरतमंद के चेहरे पर संतोष और मुस्कान दिखाई देती है, तभी हमारी सेवा सार्थक होती है। सरकार की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूर्ण होगा, जब उनका लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।” उन्होंने नव-नामित सभासदों से आह्वान किया कि वे जनता की समस्याओं को अपनी प्राथमिकता मानते हुए उनके त्वरित समाधान हेतु सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम को निवर्तमान जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह एवं पूर्व विधायक जी.एम. सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिशासी अधिकारी (ईओ) सूर्यकांत ने की तथा संचालन निं मंडलाध्यक्ष नरेंद्र शुक्ल द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक जी.एम. सिंह, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य डॉ. आर.डी. सिंह, ब्लॉक प्रमुख दिलीप यादव, जिला उपाध्यक्ष मनोज शुक्ल, जिला मंत्री मनोज सिंह, जिला पंचायत सदस्य संजय शुक्ल, रामपाल सिंह, राम उजागिर शुक्ल, मंडलाध्यक्ष सूर्यनाथ विश्वकर्मा, सभासद मनोज जायसवाल, मंजू त्रिपाठी, गोपाल गुप्ता, अभिमन्यु मौर्य, हिमांशु सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares