Bansgaon Sandesh
Login
S
Azamgarh१४ मिनट पहले

अवैध होर्डिंग-बैनर पर नगर पालिका की कार्रवाई, 89 हटाए

अवैध होर्डिंग-बैनर पर नगर पालिका की कार्रवाई, 89 हटाए

आजमगढ़। जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पालिका परिषद आजमगढ़ ने नगर क्षेत्र में अवैध बैनर और होर्डिंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। राजस्व निर्धारण अधिकारी धर्मवीर सोनी के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक मो. दानिश व पालिका कर्मचारियों की टीम ने प्रमुख चौराहों और मार्गों से अवैध प्रचार सामग्री हटाई। अग्रसेन चौराहा, कलेक्ट्रेट चौराहा, गांधी तिराहा, शारदा तिराहा, दीवानी चौराहा और घंटाघर चौराहा समेत अन्य स्थानों से 54 अवैध होर्डिंग और 35 बैनर हटाए गए। हवा के कारण लटक रहे बैनर-पोस्टर भी हटाए गए, जिससे यातायात और राहगीरों को परेशानी हो रही थी। नगर पालिका ने बताया कि शहर की स्वच्छता, यातायात व्यवस्था और सार्वजनिक स्थलों को व्यवस्थित रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

0 likes
0 comments1 shares