ब्रेकिंग न्यूज कुड़वार 5 साल से एक ही ब्लॉक में जमे ग्राम
ब्रेकिंग न्यूज कुड़वार 5 साल से एक ही ब्लॉक में जमे ग्राम विकास अधिकारी! आखिर किसके संरक्षण में चल रहा खेल? कुड़वार ब्लॉक में विकास या बंदरबांट? उठ रहे बड़े सवाल... *सुल्तानपुर के कुड़वार ब्लॉक में तैनात एडीओ पंचायत अधिकारी संतोष पाल* को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। स्थानीय सूत्रों का दावा है कि वह करीब 5 वर्षों से इसी ब्लॉक में तैनात हैं। इतने लंबे ..समय से एक ही स्थान पर तैनाती को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। सूत्रों के अनुसार, उनके पास कई ग्राम पंचायतों का प्रभार है कुड़वार, भंडरा परसरामपुर, प्रतापपुर, नीरसहिया, मीरा पुर, कोटवा, अजुई,और विकास कार्यों में कथित तौर पर भारी अनियमितताओं व बंदरबांट की चर्चा है। इतना ही नहीं, आरोप यह भी हैं कि ब्लॉक में तैनात एक सफाई कर्मचारी, जिसे उनका करीबी बताया जाता है, कथित रूप से सचिव जैसी भूमिका निभाता है और पूरा "मैनेजमेंट" संभालता है। अब सवाल ये हैं... आखिर 5 वर्षों से एक ही ब्लॉक में तैनाती कैसे? क्या ट्रांसफर नीति सिर्फ कागजों तक सीमित है? क्या विकास योजनाओं की निष्पक्ष जांच होगी? अगर आरोप सही हैं, तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? *यह खबर स्थानीय सूत्रों से है*