Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

ज्ञानार्जन कंपटीशन क्लासेस ने कराया खेलकूद प्रतियोगिता व डिजिटल बोर्ड का उद्घाटन

ज्ञानार्जन कंपटीशन क्लासेस ने कराया खेलकूद प्रतियोगिता व डिजिटल बोर्ड का उद्घाटन बल्दीराय, सुल्तानपुर तहसील बल्दीराय क्षेत्र के विरधौरा भखरी में स्थित ज्ञानार्जन कंपटीशन क्लासेस की ओर से अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर रविवार को खेलकूद एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। संस्थान के संचालक बजरंग सिंह और सहयोगी शिक्षकों के नेतृत्व में सुबह 10 बजे पारा चौराहे से सुल्तानपुर रोड स्थित कोबरा ग्राउंड पर भाषण, वाद-विवाद और दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। दौड़ प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य बद्रीनाथ यादव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेलकूद जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेल से शरीर स्वस्थ रहता है और मानसिक विकास को भी बढ़ावा मिलता है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। प्रतियोगिताओं के संचालन में रेफरी शिक्षक रामजीत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को संस्थान में आयोजित डिजिटल बोर्ड के उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिथि डॉ. सूरज वैश्य, डॉ. शाहिद, ब्रह्मऋषि इंटर कॉलेज डेहरियावां के प्रबंधक अभिषेक मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार बब्बन वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में शिक्षक बजरंग मौर्य, परवेज आलम, रजित राम, राम कुमार मौर्य, मनजीत, पवन, राजदेव और नवीन यादव समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares