Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpur१६ मिनट पहले

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व प्रमुख ने सुनी पीएम के मन की बात

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व प्रमुख ने सुनी पीएम के मन की बात

घघसरा गोरखपुर। बांसगांव संदेश। क्षेत्र के विडार बूथ पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का एपिसोड सुना। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह और ब्लॉक प्रमुख शशि प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना और उसमें बताए गए जनहित के विषयों पर चर्चा की। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ के माध्यम से देशवासियों से सीधे संवाद करते हैं। इसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले लोगों और देशहित से जुड़े प्रयासों को सामने लाया जाता है। कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाने के साथ ही जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।ब्लॉक प्रमुख शशि प्रताप सिंह ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के लोगों को जोड़ने और सकारात्मक कार्यों को प्रोत्साहित करने का माध्यम है। प्रधानमंत्री के आह्वान से प्रेरणा लेकर कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सहभागिता करनी चाहिए।

0 likes
0 comments0 shares