Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग ३ घंटे पहले

*मंगलवार को भगवानपुर में सपन्न हुई संकुल स्तरीय बैठक* पिपरौली ब्लॉक के

*मंगलवार को भगवानपुर में सपन्न हुई संकुल स्तरीय बैठक* पिपरौली ब्लॉक के

*मंगलवार को भगवानपुर में सपन्न हुई संकुल स्तरीय बैठक* पिपरौली ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भगवानपुर में मंगलवार को संकुल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खंड शिक्षा अधिकारी पिपरौली देवी प्रसाद दुबे ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि निपुण भारत मिशन की कार्ययोजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए ताकि प्रत्येक बच्चा निर्धारित अधिगम लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से प्राप्त कर सके। बीईओ ने विद्यालयों में नियमित छात्र उपस्थिति बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए निर्देशित किया कि अनुपस्थित विद्यार्थियों के अभिभावकों से निरंतर संपर्क स्थापित किया जाए तथा समुदाय की सहभागिता से बच्चों का नियमित विद्यालय आगमन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शिक्षकों से कक्षा शिक्षण को अधिक गतिविधि आधारित एवं रुचिकर बनाने, दैनिक पाठयोजना के अनुरूप शिक्षण कार्य करने, कार्यपुस्तिकाओं के नियमित उपयोग और प्रत्येक विद्यार्थी की अधिगम प्रगति का निपुण एप के माध्यम से प्रत्येक माह शत प्रतिशत मूल्यांकन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निपुण कार्ययोजना के सभी बिंदुओं का शत-प्रतिशत अनुपालन किया जाए और विद्यालयों में सकारात्मक एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक वातावरण विकसित किया जाए। बैठक में विद्यालयों की शैक्षिक प्रगति, नामांकन, छात्र उपस्थिति, आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान, मिशन निपुण के लक्ष्यों की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। अंत में बीईओ ने सभी शिक्षकों से पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए शासन की प्राथमिकताओं को धरातल पर सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में प्रधानाध्यापक राजेश नायक, संकुल शिक्षक हरी शर्मा, फज़ील अहमद, सुनील सिंह, गौरव तिवारी, शमोना आरिफ, शिवेंद्र उपाध्याय , नरसिंह तिवारी सहित सभी स्कूलों के शिक्षक/शिक्षकाएं मौजूद रहीं।

0 likes
0 comments0 shares