ब्रेकिंग न्यूज़ | सोनभद्र डाला/सोनभद्र में हेरोइन तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार

ब्रेकिंग न्यूज़ | सोनभद्र डाला/सोनभद्र में हेरोइन तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 40 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, ताबड़तोड़ छापेमारी सोनभद्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत चोपन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हेरोइन तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 49.20 ग्राम अवैध हेरोइन और एक ओप्पो मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. अफजाल पुत्र मो. इकबाल, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी टिकरा उस्मान, थाना जैदपुर, जनपद बाराबंकी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 24 सितंबर की सुबह करीब 5 बजकर 50 मिनट पर मुखबिर की सूचना के आधार पर चोपन पुलिस ने डाला चढ़ाई स्थित अल्ट्राटेक पार्किंग के पास घेराबंदी की। इसी दौरान पुलिस टीम को देखकर एक व्यक्ति झाड़ियों की ओर भागने और छिपने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 49.20 ग्राम हेरोइन और एक स्क्रीनटच ओप्पो मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले से दर्ज एक एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में वांछित था और ट्रेन के जरिए हेरोइन लेकर सोनभद्र पहुंचा था। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश की थी। पूछताछ में बड़ा खुलासा पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने हेरोइन की सप्लाई करने की बात बताई है। पुलिस का दावा है कि आरोपी सोनभद्र में कुछ लोगों को मादक पदार्थ की सप्लाई करने आया था। पूछताछ में मणिपुर से कच्चा माल लाकर हेरोइन तैयार करने और स्थानीय स्तर पर मादक पदार्थ हासिल कर सप्लाई करने की बात भी सामने आई है। पुलिस अब पूछताछ में सामने आए लोगों की भूमिका की जांच कर रही है और तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर कथित मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क से जुड़े लोगों को चिन्हित करने की कार्रवाई की जा रही है। पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, पुलिस ने बताया कि इसी मामले से जुड़े पूर्व में गिरफ्तार अन्य आरोपियों के खिलाफ भी अलग-अलग थानों में एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। चोपन पुलिस ने इस बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 373/2026, धारा 8/21/27ए/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में थाना चोपन के प्रभारी निरीक्षक गोपालजी गुप्ता, डाला चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी समेत पुलिस टीम शामिल रही।