Bansgaon Sandesh
Login
Tapan Kumar Bose
Lucknowलगभग १ घंटा पहले

लखनऊ ब्रेकिंग: दुबग्गा में ANTF और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.4 किलो

लखनऊ ब्रेकिंग: दुबग्गा में ANTF और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.4 किलो

लखनऊ ब्रेकिंग: दुबग्गा में ANTF और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.4 किलो मॉर्फीन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार *लखनऊ।* राजधानी लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र में ANTF लखनऊ टीम और थाना दुबग्गा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मादक पदार्थ तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक महिपतमऊ स्थित अंधे की चौकी क्षेत्र में की गई छापेमारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 6 किलो 400 ग्राम संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद हुआ है, जिसे प्रारंभिक तौर पर मॉर्फीन बताया जा रहा है। *बरामदगी का विवरण:* पुलिस ने मौके से .32 बोर की एक पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस, 16,170 रुपये नकद, 6 मोबाइल फोन, एक स्कूटी, एक हुंडई वेन्यू कार और बड़ी मात्रा में केमिकल व अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की है। *आरोपियों की पहचान:* गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. जुहेल और अमजद के रूप में हुई है। दोनों की उम्र लगभग 25 वर्ष है और दोनों टिकैतगंज, थाना कुर्सी, जिला बाराबंकी के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बरामद पदार्थ की वास्तविक प्रकृति और शुद्धता की पुष्टि जांच और लैब परीक्षण के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

0 likes
0 comments3 shares