Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadra१ मिनट से कम पहले

डाला , अकीदत के साथ निकला मोहर्रम का ताजिया जुलूस

डाला , अकीदत के साथ निकला मोहर्रम का ताजिया जुलूस

'या हुसैन' की सदाओं से गूंज उठा डाला नगर, अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का ताजिया जुलूस डाला (सोनभद्र)।स्थानीय नगर क्षेत्र में हज़रत इमाम हुसैन की शहादत की याद में अकीदत और एहतराम के साथ ताजिया जुलूस निकाला गया। पूरे नगर में "या हुसैन" और "लब्बैक या हुसैन" की सदाएं गूंजती रहीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ताजिया जुलूस सुबह लगभग 6 बजे बाड़ी सेवासदन से शुरू होकर डाला बाजार, डाला-ओबरा संपर्क मार्ग और अल्ट्राटेक कॉलोनी परिसर से गुजरते हुए पुनः डाला बाजार स्थित अपने चौक पर पहुंचा। इसके बाद शाम में चुड़ी गली मोड़ पर विभिन्न ताजियों का मिलान कराया गया, जहां से जुलूस कर्बला के लिए रवाना हुआ। निर्धारित धार्मिक परंपराओं के अनुसार ताजियों को कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जुलूस के पूरे मार्ग में अकीदतमंदों और समाजसेवियों की ओर से जगह-जगह शरबत, ठंडे पानी और लंगर की व्यवस्था की गई। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने आलम लेकर जुलूस में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और "या हुसैन" की सदाओं से पूरे नगर का माहौल गमगीन लेकिन रूहानी बना रहा। मुहर्रम जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा और शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस संपन्न कराया गया। इस अवसर पर आमिल बेग, गुलाम मुस्तफा, अशरफ शाह, परवेज आलम, मुमताज, चंदू, नियाज़ अहमद, साकिर, सगीर अहमद, इरफान, आफताब, दिलकुम, आफताब,अमीनवाज, बब्बू भाई, जुम्मन, नौशाद, शहनवाज शाह, शमशेर, तब्बारक, निजाम, कलीम, सेराज, सद्दाम हुसैन सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares