Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknow३६ मिनट पहले

पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के शिलापट्ट को लेकर गोरखपुर में सियासत तेज,

पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के शिलापट्ट को लेकर गोरखपुर में सियासत तेज,

पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के शिलापट्ट को लेकर गोरखपुर में सियासत तेज, बेटे विनय शंकर पर FIR; दर्ज बड़हलगंज में पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी का शिलापट्ट हटाने पर विवाद हुआ। पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी और चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर में नोकझोंक हुई। विनय शंकर तिवारी पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। गोरखपुर के बड़हलगंज नगर के सोती चौराहे पर लगे पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिशंकर तिवारी के शिलापट्ट को हटाकर नगर पंचायत द्वारा नया शिलापट्ट लगाने के मामले ने सियासी रंग ले लिया है। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद नगर पंचायत ने नए शिलापट्ट को हटाकर दूसरे स्थान पर लगा दिया, लेकिन इस बीच पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी और चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर के बीच फोन पर तीखी नोकझोंक हो गई। इस मामले में चेयरमैन प्रतिनिधि की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सोती चौराहे पर वर्ष 11 फरवरी 1995 को तत्कालीन विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिशंकर तिवारी द्वारा पूर्व चेयरमैन विश्वनाथ उमर मार्ग के लोकार्पण का शिलापट्ट लगाया गया था। यह शिलापट्ट कई वर्षों से वहीं स्थापित था। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले नगर पंचायत बड़हलगंज ने उसी स्थान पर नया शिलापट्ट लगा दिया। जैसे ही इसकी जानकारी पूर्व मंत्री के समर्थकों और स्थानीय लोगों को हुई, उन्होंने इसका विरोध शुरू कर दिया।  विरोध बढ़ने के बाद नगर पंचायत प्रशासन ने आनन-फानन में नए शिलापट्ट को वहां से हटाकर दूसरे स्थान पर लगा दिया। इसके साथ ही पुराने शिलापट्ट की साफ-सफाई भी कर दी गई। हालांकि इस घटना के बाद स्थानीय स्तर पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई और मामला विवाद का रूप ले लिया। थानाप्रभारी सुनील कुमार राय ने बताया कि महेश उमर की तहरीर पर पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फोन पर हुई तीखी नोकझोंक, ऑडियो वायरलइसी मामले को लेकर पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी और चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर के बीच मोबाइल फोन पर तीखी नोकझोंक हो गई। चेयरमैन प्रतिनिधि की ओर से इस बातचीत का एक ऑडियो भी जारी किया गया है। इस संबंध में चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने कहा कि करीब 35 साल पहले तत्कालीन विधायक हरिशंकर तिवारी द्वारा पूर्व अध्यक्ष विश्वनाथ उमर मार्ग का शिलापट्ट लगाया गया था। उन्होंने बताया कि भूलवश उसी पुराने शिलापट्ट पर नए कार्य का शिलापट्ट लगा दिया गया था। उनके अनुसार जैसे ही इस बात की जानकारी मिली, नए शिलापट्ट को तुरंत हटाकर निर्धारित स्थान पर लगा दिया गया और पुराने शिलापट्ट की साफ-सफाई कर दी गई।

0 likes
0 comments0 shares