सरैया हनुमंत धाम में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

चौरी चौरा गोरखपुर। हनुमंत धाम हनुमान मंदिर सरैया सरदार नगर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया कार्यक्रम प्रारंभ भजन संध्या से हुआ जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक पवन सिंह गोरखपुरी ने तेरी बिगड़ी बना देगा विश्वास जरूरी है। क्या-क्या नहीं किया है श्री राम के लिए तन मन लुटा दिया है श्री राम के लिए गायक कलाकार धर्मेंद्र पांडेय ने सांवरा जब मेरे साथ है फिर करने की क्या बात है भजनों की अद्भुत प्रस्तुति से श्रद्धालु श्री कृष्ण जन्मोत्सव तक आनंद का गोता लगाते रहे। छोटे बच्चों ने राधा कृष्ण बलराम की झांकी निकाल मन मोह लिया।जन्मोत्सव के बाद पंजीरी का प्रसाद वितरण हुआ।इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष रमा निवास पाण्डेय एल पी के इंटर कालेज के प्रबंधक सरदार सुखदेव सिंह मजीठिया शिखर सिंह ज्ञानेश यादव रवि कुमार सिंह पुजारी राधेश्याम दूबे चन्द्रभूषण ओझा जितेंद्र कसौधन पिंटू राय राकेश सिंह काजू दूबे धनंजय अनिल पांडेय विवेक दुबे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।