Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

बोल्डर बनाम भीड़: सिकरीगंज में पुल मरम्मत पर बवाल, वैकल्पिक मार्ग की मांग तेज

बोल्डर बनाम भीड़: सिकरीगंज में पुल मरम्मत पर बवाल, वैकल्पिक मार्ग की मांग तेज

सिकरीगंज, बांसगांव। राष्ट्रीय राम जानकी मार्ग पर स्थित सिकरीगंज-बसवारीगांव पुल का मरम्मत कार्य इन दिनों जोर-शोर से चल रहा है। आवागमन रोकने के लिए विभाग ने पहले लोहे और सीमेंट की बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद किया, लेकिन लोग बैरिकेडिंग हटाकर गुजरते रहे। हालात काबू में न आने पर विभाग ने इस बार सड़क पर बड़े-बड़े बोल्डर गिरा दिए, ताकि कोई भी वहां से आ-जा न सके। इसके बावजूद स्थानीय लोग अपनी मांग पर अड़े हैं। यात्रियों का कहना है कि बिना वैकल्पिक मार्ग दिए मुख्य रास्ता बंद करना आम जनता के साथ अन्याय है। मोहम्मद जावेद ने कहा कि होली का त्योहार चल रहा है और बच्चों की परीक्षाएं भी जारी हैं। ऐसे में रास्ता बंद होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं विकलांग दुकानदार सिंटू कुमार ने बताया कि जब से मार्ग बंद हुआ है, बड़ी गाड़ियों का आना-जाना ठप हो गया है, जिससे उनकी रोजी-रोटी पर सीधा असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि कारोबार पहले ही कमजोर था, अब पूरी तरह डिस्टर्ब हो गया है। विभाग के अथक प्रयासों के बावजूद लोग बैरिकेडिंग हटाकर किसी तरह रास्ता बना ले रहे हैं। ऐसे में सबसे बड़ी चुनौती यह है कि आखिर पुल की मरम्मत सुरक्षित तरीके से कैसे पूरी की जाए। अब देखना यह है कि प्रशासन वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करता है या सख्ती बढ़ाकर मरम्मत कार्य को प्राथमिकता देता है।

0 likes
0 comments0 shares