Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग ३ घंटे पहले

*सिकरीगंज दुघरा चौकी पर नए प्रभारी की तैनाती, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने

*सिकरीगंज दुघरा चौकी पर नए प्रभारी की तैनाती, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने

*सिकरीगंज दुघरा चौकी पर नए प्रभारी की तैनाती, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का भरोसा* गोरखपुर। सिकरीगंज क्षेत्र के दुघरा चौकी पर नवागत चौकी प्रभारी रोहित कुमार साहू ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनके पदभार संभालते ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद रोहित कुमार साहू ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने अपराध पर नियंत्रण और आम जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण का भरोसा दिलाया। साथ ही उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बेहतर समन्वय से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। स्थानीय लोगों ने भी नवागत चौकी प्रभारी का स्वागत करते हुए उनसे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की अपेक्षा जताई है। पुलिस विभाग के अधिकारियों ने भी उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

0 likes
0 comments0 shares