Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

*4 साल से बंद पड़ा लाखों का सामुदायिक शौचालय, जिम्मेदारों पर ग्रामीणों

*4 साल से बंद पड़ा लाखों का सामुदायिक शौचालय, जिम्मेदारों पर ग्रामीणों

*4 साल से बंद पड़ा लाखों का सामुदायिक शौचालय, जिम्मेदारों पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल* बेलघाट/गोरखपुर। विकासखंड बेलघाट की ग्राम पंचायत शिवपुर में लाखों रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक शौचालय पिछले करीब चार वर्षों से बंद पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी धन से बना यह शौचालय आज केवल शोपीस बनकर रह गया है, जबकि गांव के लोगों को इसकी सुविधा नहीं मिल रही है। ग्रामीण जय हिंद ने बताया कि शौचालय बनने के बाद करीब तीन महीने तक इसका उपयोग हुआ, लेकिन उसके बाद से इस पर ताला लग गया और आज तक दोबारा नहीं खोला गया। वहीं ग्रामीण रामनाथ ने बताया कि शौचालय के आसपास झाड़-झंखाड़ उग आए हैं, जिससे वहां जाना भी मुश्किल और डरावना हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, पहले शौचालय में पानी, टंकी और बिजली जैसी सुविधाएं थीं, लेकिन अब टंकी, लाइट और अन्य व्यवस्थाएं पूरी तरह गायब हैं। उनका आरोप है कि ग्राम प्रधान ने वर्षों से इस सार्वजनिक सुविधा की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जब सरकार स्वच्छता अभियान पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, तो शिवपुर का सामुदायिक शौचालय वर्षों से बंद क्यों पड़ा है। उन्होंने ब्लॉक प्रशासन और पंचायत विभाग से तत्काल जांच कर शौचालय को चालू कराने तथा जिम्मेदार अधिकारियों और ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

0 likes
0 comments1 shares