Bansgaon Sandesh
Login

सुलतानपुर लंबित मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज उत्तर प्रदेश लेखपाल

सुलतानपुर लंबित मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है।बल्दीराय तहसील अध्यक्ष संतराम यादव ने ऐलान किया कि आज से लेखपाल अतिरिक्त हलकों का बहिष्कार करेंगे।मांगों पर जल्द फैसला नहीं हुआ तो ऑनलाइन कार्यों के बहिष्कार समेत आंदोलन को और धार देने की चेतावनी दी गई है।संघ ने शासन को भेजे पत्र में अंतरमंडलीय स्थानांतरण,पदोन्नति सूची जारी करने,विभागीय परीक्षा परिणाम घोषित करने,भत्तों में बढ़ोतरी,भूलेख व अन्य पटलों से लेखपालों को मुक्त करने,ग्राम सचिवालय में सुरक्षा व मूलभूत सुविधाएं देने और 2800 ग्रेड पे की मांग उठाई है।संतराम यादव ने कहा कि बड़ी संख्या में लेखपाल अपने गृह जनपद से सैकड़ों किलोमीटर दूर तैनात हैं।वर्षों से स्थानांतरण और पदोन्नति समेत कई मांगें लंबित हैं।इससे लेखपालों में आक्रोश बढ़ रहा है। मांगों का समाधान नहीं हुआ तो विरोध का दायरा और बढ़ाया जाएगा।

0 likes
0 comments0 shares