Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

सुलतानपुर करौंदीकला थाना क्षेत्र के पाकड़पुर गांव में तालाब में नहाने गए

सुलतानपुर करौंदीकला थाना क्षेत्र के पाकड़पुर गांव में तालाब में नहाने गए बच्चों के साथ दर्दनाक हादसा हो गया।गहरे पानी में चले जाने से राज (12) और रियाज (9) पुत्र इस्लाम की डूबने से मौत हो गई,जबकि आशिया बानों,अंश और अंशु को ग्रामीणों ने समय रहते बाहर निकाल लिया। तीनों बच्चों का इलाज जारी है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस,एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा गांव में शांति व्यवस्था कायम है।

0 likes
0 comments0 shares