Bansgaon Sandesh
Login
A
Prayagraj३९ मिनट पहले

नवरात्र के पहले दिन गंगा में डुबकी, हजार भक्तों ने लगाई आस्था

नवरात्र के पहले दिन गंगा में डुबकी, हजार भक्तों ने लगाई आस्था

नवरात्र के पहले दिन गंगा में डुबकी, हजार भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी सरकार से महिलाओं की सुविधा की मांग यमुनापार रिपोर्टर आदित्य कुमार चैत्र मास के नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को करछना तहसील क्षेत्र के डीहा घाट पर लाखों भक्तों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। इस अवसर पर हर हर भोला मंदिर पर राम जानकी, माँ शारदा, माँ काली, शिव शंकर की पूजा-अर्चना की गई। कुछ भक्तों ने ढोल मजिरा बजाकर हरे राम हरे कृष्ण कीर्तन किया। सारा दिन आस्था की डुबकी लगाने वालों की घाट पर तांता लगा रहा। लोगों का कहना है कि यहां पर सरकार द्वारा महिलाओं को कपड़े बदलने की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है, जिससे महिलाओं को कड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि यह कितनी शर्म की बात है कि महिलाओं को एक कपड़ा बदलने के लिए पर्दे तक की भी व्यवस्था नहीं की गई है। महिलाओं का कहना है कि वे गंगा में डुबकी लगाने के लिए आती हैं, लेकिन कपड़े बदलने के लिए कोई सुविधा नहीं है। जो कि गंगा स्नान के बाद कपड़े चेन्ज करने में बहुत मुश्किल होता है। महिलाओं ने सरकार से मांग की है कि उन्हें कपड़े बदलने के लिए डीहा घाट पर सुविधा उपलब्ध कराई जाए। घाट पर पुलिस प्रशासन की मौजूदगी नहीं रही, भीड़ को देखते हुए किसी भी समय कोई अप्रिय घटना घट सकती थी। फिरहाल किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं हुई है। जबकि आए दिन गंगा की तेज बहाव में घटनाएं होती रहती हैं, यह एक प्रशासन की बड़ी लापरवाहीं है। भक्तों का कहना है कि वे गंगा में डुबकी लगाने के लिए आते हैं और अपनी आस्था को मजबूत करते हैं। वे कहते हैं कि गंगा में डुबकी लगाने से उनके पापों का नाश होता है भक्तों का मानना है कि हर हर भोला मन्दिर में दर्शन करने से सारी मनोकामनायें पूरी होती है।

0 likes
0 comments6 shares