Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले
गगहा के यशराज सिंह का नेशनल हॉकी टीम में चयन, क्षेत्र में खुशी

गगहा के यशराज सिंह का नेशनल हॉकी टीम में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर गगहा, गोरखपुर। गगहा ब्लॉक के नेवादा जीवकर निवासी युवा खिलाड़ी यशराज सिंह ने इंडिया अंडर-19 हॉकी टीम में जगह बनाकर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। यशराज तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में बैंगलोर में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। यशराज को खेल की प्रेरणा उनके बाबा एवं पूर्व सैनिक स्व. राजपति सिंह से मिली। उन्होंने हॉकी के साथ बास्केटबॉल में भी स्टेट लेवल पर प्रतिभाग किया है। उनके चयन पर जनप्रतिनिधियों, खेल प्रशिक्षकों और क्षेत्रीय लोगों ने खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दी हैं। #YashrajSingh #Gagaha #Gorakhpur #Hockey #HockeyPlayer #Under19Hockey #NationalHockey #IndianHockey #SportsNews #GorakhpurNews #BansgaonSandesh
0 likes
0 comments0 shares