Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpur१ मिनट से कम पहले

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कथित भ्रष्टाचार की जांच और मुकदमा दर्ज कराने की मांग

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कथित भ्रष्टाचार की जांच और मुकदमा दर्ज कराने की मांग

गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सर्जिकल सामानों और दवाओं की खरीद में कथित अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस ने कार्रवाई की मांग उठाई है। सोमवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जितेन्द्र विश्वकर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त गोरखपुर मंडल को संबोधित ज्ञापन अपर आयुक्त (न्यायिक) राजेश कुमार श्रीवास्तव को सौंपा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। जितेन्द्र विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि शासनादेशों की अनदेखी कर निजी फर्मों से गॉज, बैंडेज, पर्दे, दवाओं सहित अन्य सामानों की खरीद की गई। उन्होंने इंचार्ज फार्मासिस्ट गितेश चौधरी की भूमिका की जांच कराने की भी मांग की। उनका कहना है कि वर्ष 2019 से 2024 के बीच कोविड काल में बिना टेंडर खरीद को लेकर भी अनियमितताओं के आरोप लगे थे, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान ने भी इस मामले में प्रमुख सचिव, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण को पत्र लिखकर आपत्ति जताई है। महानगर कांग्रेस उपाध्यक्ष एडवोकेट चन्द्रिका भारती और गुलाम ताहिर ने चेतावनी दी कि शीघ्र जांच कर कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। इस दौरान शैलेन्द्र बल्लभ पाण्डेय, देवेन्द्र चौहान, रामदरश निषाद, रामचरित निषाद, विश्वनाथ गुप्ता, रामनाथ मौर्य, रामकेवल पासवान और राजकुमार शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares