Sultanpurलगभग २ घंटे पहले
*सुलतानपुर ब्रेकिंग* पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देश पर कुड़वार पुलिस ने
*सुलतानपुर ब्रेकिंग* पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देश पर कुड़वार पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपहृत युवती को महज तीन घंटे के भीतर बरामद कर लिया। कुड़वार थाना पुलिस,सर्विलांस टीम और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से युवती को सकुशल बरामद किया गया।पुलिस ने मामले में आरोपी रोहित कोरी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस ने आरोपी का सुराग लगाकर त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती को बरामद कर लिया।पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई। युवती के सकुशल बरामद होने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। सीओ सिटी सौरभ सामंत ने टीम की सराहना करते हुए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
0 likes
0 comments0 shares