सपा ने बैठक कर कई मुद्दों पर भाजपा को घेरा

भलुअनी।बांसगांव संदेह।बरहज विधानसभा की मासिक बैठक शुक्रवार को डाक बंगले पर हुई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रामबहादुर यादव ने की। इसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। जिला उपाध्यक्ष अंबिका यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। उन्होंने वर्तमान समय में देश को विकट परिस्थितियों से गुजरने का जिक्र किया, जिसमें महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर हैं।अंबिका यादव ने बताया कि अपराध पर कोई नियंत्रण नहीं है,जिला उपाध्यक्ष अंबिका यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। उन्होंने वर्तमान समय में देश को विकट परिस्थितियों से गुजरने का जिक्र किया, जिसमें महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर हैं। जबकि डीजल, पेट्रोल और गैस की कीमतें आसमान छू रही हैं। उन्होंने कहा कि गरीब जनता परेशान है और चारों तरफ हाहाकार मचा है, जिससे जनता भाजपा सरकार से ऊब चुकी है। यादव ने कार्यकर्ताओं से आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में मजबूती से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता प्रदेश में परिवर्तन चाहती है और सपा मुखिया अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाकर विकास को आगे बढ़ाने का संकल्प ले चुकी है। कार्यक्रम को संतोष यादव, जयप्रकाश सिंह और गोपी यादव ने भी संबोधित किया। बैठक में रामबहादुर यादव, अवधेश यादव, विजय चौहान, राजन मिश्रा, अभिनव यादव, बीरबहादुर सिंह, अखिलेश यादव, हरिकेश यादव, उपेंद्र यादव, राजेंद्र यादव, नथूनी यादव, संदीप यादव, सतीश पटेल, गजानन विश्वकर्मा, मंजीत यादव और हरिलाल विश्वकर्मा सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।