महामंडलेश्वर घोषित होने पर हर्ष, नासिक कुंभ 2027 में होगा पट्टाभिषेक

बडहलगंज। बड़हलगंज लेटाघाट निवासी पूज्य संत श्री कृष्णानंद शास्त्री जी महाराज को तपोनिधि स्वामी बालकानंद गिरी जी महाराज के परम सानिध्य में पंचायती श्री आनंद अखाड़ा द्वारा महामंडलेश्वर पद हेतु घोषित किया जाना अत्यंत गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है। इस घोषणा से उनके श्रद्धालुओं, अनुयायियों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का वातावरण है। इसे उनके दीर्घकालीन आध्यात्मिक जीवन, धर्म सेवा एवं समाज के प्रति समर्पण का सम्मान बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, आगामी नासिक महाकुंभ मेला 2027 के दौरान पूज्य महाराज श्री का विधिवत पट्टाभिषेक संपन्न होगा। इस अवसर पर नगर पंचायत बड़हलगंज चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर डॉ पी डी राव डाँ सौरभ भारती सहजनवा चेयरमैन संजू सिंह जी महाराजगंज के पूर्व चेयरमैन सीताराम मद्धेशिया जी शुभकामना देते हुए नगर के सम्मानित जनता में हर्ष और शुभकामना देते हुए मौजूद रहे देशभर से संत-महात्माओं, अखाड़ों के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उपस्थित रहने की संभावना है। श्रद्धालुओं ने इस घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया और महाराज श्री के उज्ज्वल एवं सफल आध्यात्मिक दायित्व निर्वहन की मंगलकामना की।