Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpur१४ दिन पहले

*नवागत पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम द्वारा पुलिस कार्यालय में कार्यभार

*नवागत पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम द्वारा पुलिस कार्यालय में कार्यभार

*नवागत पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम द्वारा पुलिस कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया गया।* *नवागत पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने संभाला कार्यभार* *👉जनसमस्याओं पर त्वरित कार्रवाई का दिया भरोसा* *सुलतानपुर।* जनपद में नवागत पुलिस अधीक्षक के रूप में चारू निगम ने आज सुलतानपुर पुलिस कार्यालय में औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कानून व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए स्पष्ट किया कि अपराध और अव्यवस्था के प्रति सख्त रुख अपनाया जाएगा। इस अवसर पर विश्व सहारा सह संपादक राम जी विश्वकर्मा, अधिवक्ता विपुल सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने पुलिस अधीक्षक से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान जनपद में बढ़ती ट्रैफिक समस्याओं, साइबर अपराध और जमीनी विवाद जैसे संवेदनशील मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने आश्वासन दिया कि ट्रैफिक प्रबंधन, साइबर अपराध नियंत्रण तथा भूमि विवाद से जुड़े मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता के बीच रहकर कार्य करेगी और शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराधियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अपराध को बख्शा नहीं जाएगा।

600 likes
0 comments1 shares