Bansgaon Sandesh
Login
K
Gorakhpur३४ मिनट पहले

बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा, हुए सम्मानित

बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा, हुए सम्मानित

21-09-2026 को कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय सोनवाॅपार क्षेत्र कौड़ीराम पर आयोजित संकुल स्तरीय ड्राइंग प्रतियोगिता में संकुल बेला के अन्तर्गत आने वाले समस्त प्राथमिक, जूनियर, कम्पोजिट और पी.एम.श्री विद्यालय कतरारी से बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें बच्चों ने मेरे सपनों का भारत के अन्तर्गत थीम विकसित भारत- विकसित उत्तर प्रदेश विषय पर चित्रकला के माध्यम से अपनी कल्पनाओं को रंग- रोधन के माध्यम से ड्राइंग सीट पर उकेरा। कार्यक्रम के नोडल शिक्षक धर्मेंद्र कुमार के देखरेख में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।जिसमें प्रथम स्थान कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय कन ईल की छात्रा अराध्या कक्षा 8 ने प्राप्त किया तथा दूसरा स्थान कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय सोनवाॅपार की दृष्टि दूबे कक्षा 7 ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान मलाव प्रथम और पू.मा.वि.मलाव के छात्र ने प्राप्त किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका चन्द्र कान्ती गुप्ता ने बच्चों को पुरस्कृत कर उनकी प्रतिभावों को प्रोत्साहित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। संकुल बेला के नोडल संकुल शिक्षक संजय यादव ने बच्चों द्वारा बनाए गए। चित्रों की सराहना करते हुए कहा कि चित्रकला के क्षेत्र में ये बच्चे बहुत आगे निकलेंगे। कार्यक्रम में राजकुमार प्रजापति, विकास कुमार, राम कैलाश यादव, सुनील शर्मा, हितेंद्र मौर्य, कृष्णा, त्रिलोकी गौड़,बालमुकुंद प्रसाद द्विवेदी, राजकुमार तिवारी, संदीप कुमार शुक्ला, मनोज कुमार,प्रियादर्शिनी त्रिपाठी, सुजीता,सीमा त्रिपाठी, ममता सिंह,किरन प्रजापति, इन्द्रपति सिंह, शशिमणि,किरन सिंह आदि उपस्थित रही।

0 likes
0 comments0 shares