सोनभद्र। जनपद में निषाद पार्टी ने अपनी राजनीतिक सक्रियता तेज

सोनभद्र। जनपद में निषाद पार्टी ने अपनी राजनीतिक सक्रियता को तेज कर दिया हैं।चोपन विकास खंड के बाड़ी क्षेत्र में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रविंद्र मणि निषाद के सोनभद्र आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। डाला-बाड़ी क्षेत्र से लेकर नगर के विभिन्न स्थानों तक कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन किया।इसके बाद जिला अध्यक्ष अनिकेत निषाद के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय सचिव डाला बाड़ी स्थित वैष्णो माता शक्ति पीठ धाम पहुंचे, जहां विधिवत दर्शन-पूजन के उपरांत कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करके स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में रविंद्र मणि निषाद ने बताया कि 21 फरवरी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद का सोनभद्र आगमन प्रस्तावित है। उनके दो प्रमुख कार्यक्रम जनपद की दो बड़ी विधानसभाओं राबर्ट्सगंज और ओबरा में आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि यह दौरा संगठन विस्तार और आगामी चुनावी रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण होगा। आगामी पंचायत चुनाव को लेकर उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से बूथ स्तर तक मजबूती के साथ जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सोनभद्र जिला हमेशा से निषाद पार्टी का मजबूत आधार रहा है और यहां के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं।रविंद्र मणि निषाद ने आरोप लगाया कि वर्षों से पिछड़े और दलित वर्ग के अधिकारों का हनन होता रहा है। उन्होंने कहा कि “हमारे समाज को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ा है, लेकिन अब संगठन की ताकत के बल पर हम अपने हक की आवाज बुलंद करेंगे।” राष्ट्रीय सचिव के इस दौरे को पार्टी के लिए आगामी चुनावी बिगुल के रूप में देखा जा रहा है। इस दौरान कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा संजीत निषाद, जिलाध्यक्ष अनिकेत निषाद, दयाशंकर निषाद, विजय साहनी, राज नारायण निषाद, अशोक निषाद, दिनेश, बजरंगी, यदि कार्यकर्ता लोग उपस्थित रहे