Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

अखंडनगर के सरावा गांव में पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली

अखंडनगर के सरावा गांव में पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली हालत स्थिर एसओजी समेत 4 टीमें संदिग्धों की तलाश में जुटीं सुलतानपुर । थाना अखंडनगर क्षेत्र के सरावा गांव में मंगलवार देर शाम गोलीकांड से सनसनी फैल गई। 23 सितंबर की शाम करीब गांव निवासी राजन को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए उसे मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल स्वयं जिला चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने सीएमएस और सीएमओ की मौजूदगी में डॉक्टरों से घायल के स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत जानकारी ली और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। चिकित्सकों के अनुसार घायल को एक गोली लगी है, जिसका एक्स-रे कराया जा रहा है। फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घायल राजन ने गांव के ही कुछ लोगों से पुरानी रंजिश की बात कही है और कुछ संदिग्धों पर शक जताया है। पुलिस ने इस आधार पर एसओजी समेत कम से कम चार टीमें गठित कर संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है। एसपी ने कहा कि पुलिस घायल के परिजनों के लगातार संपर्क में है। तहरीर मिलने पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है और पुलिस गांव में नजर बनाए हुए हैं।

0 likes
0 comments0 shares