Bansgaon Sandesh
Login
Anoj. Tiwari
Deoriaलगभग ४ घंटे पहले

पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति के लिए संशोधित समय-सारणी जारी, 23 नवंबर तक पूरी होगी आवेदन प्रक्रिया।

पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति के लिए संशोधित समय-सारणी जारी, 23 नवंबर तक पूरी होगी आवेदन प्रक्रिया । देवरिया 12 नवंबर। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण असधिकारी अविनाश मणि त्रिपाठी ने बताया कि पूर्वदशम (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना से वंचित छात्र-छात्राओं को लाभान्वित करने के लिए तृतीय संशोधन के तहत संशोधित समय-सारणी जारी की गई है। उन्होंने बताया कि विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटा तैयार करने की अंतिम तिथि 19 नवंबर तथा जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा ऑनलाइन सत्यापन की अवधि 13 से 20 नवंबर निर्धारित है। नवीनीकरण के लिए छात्र-छात्राएं 20 नवंबर तक आवेदन कर हार्डकॉपी जमा करेंगे तथा शिक्षण संस्थान 13 से 23 नवंबर तक बायोमेट्रिक सत्यापन एवं अभिलेखों का मिलान कर आवेदन अग्रसारित करेंगे। नवीन (फ्रेश) आवेदन के लिए पंजीकरण एवं ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 नवंबर, हार्डकॉपी जमा करने की अवधि 19 से 22 नवंबर तथा संस्थानों द्वारा सत्यापन एवं आवेदन अग्रसारित करने की अवधि 13 से 23 नवंबर निर्धारित की गई है। उन्होंने जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों, छात्रवृत्ति नोडल अधिकारियों तथा अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संशोधित समय-सारणी के अनुसार निर्धारित अवधि में सभी प्रक्रियाएं पूरी करने की अपील की है, ताकि कोई पात्र विद्यार्थी योजना के लाभ से वंचित न रहे।

0 likes
0 comments0 shares